फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवा हो जाएं तैयार, यहां 26 फरवरी से शुरू हो रही भर्ती

Wed, 15 Jan 2020 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • रानीखेत में 26 फरवरी से 10 मार्च तक होगी सेना की भर्ती
  • अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा 
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप देश सेवा का जज्बा रखते हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। सैन्य स्टेशन रानीखेत में 26 फरवरी से 10 मार्च तक सेना की भर्ती आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


सेना के भर्ती कार्यालय के मुताबिक भर्ती में अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती जीडी रिक्रूट के लिए की जा रही है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण के बिना रैली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

यहां करें रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट www.kzoinindianarmy.nic.in  पर 10 जनवरी 2020 से 23 फरवरी 2020 तक किया जा सकता है।

अभ्यर्थी पंजीकरण के अनुसार 23 फरवरी 2020 के बाद अपने ईमेल आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रैली स्थल पर अपने एडमिट कार्ड लाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें