फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहे 11 अप्रैल से शुरू होगी सेना की भर्ती

Thu, 02 Apr 2015 01:43 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने में उत्तराखंड के युवाओं के लिए भर्ती रैली का पहला चरण भारी पड़ रहा है। भर्ती रैलियों में पहुंचने वाले 90 फीसदी युवा शारीरिक परीक्षा के मानकों को पार नहीं कर पाते।
विज्ञापन


अधिकांश 16 सौ मीटर दौड़ पूरी करने में हांफ जाते हैं तो कइयों के सीने की चौड़ाई कम पड़ती है। मेडिकल और लिखित परीक्षा तक की प्रक्रिया तक महज पांच फीसद ही पहुंचते हैं। युवाओं की कमजोर तैयारी से राज्य में प्रति रैली चयन दर महज दो फीसद है।

गढ़वाल मंडल के सात जनपदों में 11 अप्रैल से कोटद्वार में भर्ती रैली आयोजित हो रही है। रैली के लिए शारीरिक दमखम के मानक कड़े होने से उसके लिए खासी तैयारी की जरूरत है, लेकिन युवाओं केलगातार फिजिकल फिटनेस के मानक गिर रहे हैं। गढ़वाल मंडल में हरिद्वार जनपद को छोड़ अन्य जनपदों में कद के लिए चार सेंटीमीटर की रियायत है।
विज्ञापन


पर्वतीय जनपदों में 166 सेंटीमीटर न्यूनतम कद और 77 सेंटीमीटर सीने की चौड़ाई है। राज्य में भर्ती रैली में औसतन 35 हजार तक युवा पहुंचते हैं। इसमें पांच फीसद ही पहले चरण में 1600 मीटर की दौड़ और शारीरिक परीक्षा को पास कर पाते हैं।

इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा का नतीजा दो फीसदी रहता है। वर्ष 2014 में हुई रैली में 33 हजार युवाओं से पूरी प्रक्रिया पास करने वाले युवाओं की संख्या सात सौ है।

तीन श्रेणियों की है भर्ती
11 अप्रैल से कोटद्वार में शुरू हो रही भर्ती रैली तीन श्रेणियों की है। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय कर्नल बीएमएस तलवाल ने बताया कि भर्ती रैली में केवल तीन श्रेणियों सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क एसकेटी और टेक्नीकल पद हैं जबकि ट्रेडमैन का पद शामिल नहीं है।

सोल्जर जीडी के लिए आयुमी 17.6 वर्ष आयुसीमा से लेकर 21 वर्ष है। अन्य दो ट्रेड के लिए 17.6 से लेकर 23 वर्ष आयुसीमा है। 11 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, 13 अप्रैल को टिहरी, 14 अप्रैल को चमोली, 15 अप्रैल को पौड़ी और 16 अप्रैल को देहरादून और हरिद्वार जनपद के युवा रैली में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह दस्तावेज साथ लाएं
- मैट्रिक की अंकतालिका और सनद
- टेक्नीकल नर्सिंग के लिए जमा दो की अंकतालिका (न्यूनतम 50 फीसदी)
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र (डीएम या एडीएम से हस्ताक्षरित)
- जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी)
- चरित्र प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी)
- अविवाहित प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी)
- परिवार रजिस्टर की कापी
- 20 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जनरल ड्यूटी के लिए 17.6 वर्ष से 21 वर्ष आयुसीमा
- अन्य श्रेणियों के लिए 17.6 वर्ष से 23 वर्ष आयुसीमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें