केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ अब सर्च अभियान सेना की मदद से शुरू किया जा रहा है। सेना ने दो स्निफर डॉग यात्रा मार्ग के लिए रवाना कर दिए हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ अब सर्च अभियान सेना की मदद से शुरू किया जा रहा है। सेना ने दो स्निफर डॉग यात्रा मार्ग के लिए रवाना कर दिए हैं। डॉग यूनिट मौके पर पहुंच गई है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन्हें लिनचोली उतारा जा चुका है। जहां से पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है।
बता दें कि कई लोग बारिश के डर से अपनी जान बचाने के लिए जंगलों की तरफ बढ़े हैं। वहीं कई लोगों के रास्ता भटकने की संभावना भी जताई जा रही है, उन्हें भी सर्च किया जाएगा।