आवेदक पत्र को स्टेशन मुख्यालय, आर्मी यूनिट, ओआईसी रिकार्ड, ओसी यूनिट से प्रतिहस्ताक्षरित भी कराना होगा। इसके साथ ही शादी का निमंत्रण पत्र, सेवा पुस्तिका जिसमें बच्चे का नाम व अन्य विवरण हो।
शादी के खर्च का ब्योरा, एक रद्द किया गया चेक व मोबाइल नंबर भारतीय सेना के वेटरनस निदेशालय को जमा कराना होगा। इसके बाद पात्रों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।