उन्होंने कहा कि ज्ञानकुंभ की मुख्य थीम उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधारों के लिए सरकारी प्रयास हैं। उन्होंने ज्ञानकुंभ के प्रतिभागियों, शिक्षाविदों और अतिथियों की सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि प्रदेश के प्रथम ज्ञानकुंभ का आयोजन पतंजलि की भूमि से होना हमारे लिए गौरव का विषय है। ज्ञानकुंभ में गुणात्मक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, उच्च शिक्षा, नैतिक शिक्षा आदि विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह, ज्ञानकुंभ के मुख्य संयोजक श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नीतिका खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।