फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो पर आउट हुए विराट कोहली तो उत्तराखंड पुलिस ने किया ट्वीट, लिखा- हेलमेट लगाना ही काफी नहीं!

Fri, 12 Mar 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान कप्तान विराट कोहली के जीरो पर आउट होने पर उत्तराखंड पुलिस ने एक ट्वीट किया है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट में लिखा कि हेलमेट लगाना ही काफी नहीं है। पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना जरूरी है। वरना कोहली की तरह आप भी जीरो पर आउट हो सकते  हैं।
बता दें कि पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी रही। इंग्लैंड की तरफ से सबसे पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 124 रनों पर रोक दिया। इसके बाद मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने भी दमदार बल्लेबाजी की और 26 गेंद शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह सही से प्लानिंग नहीं कर पाए। 

हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस पिच पर क्या करना है, हमने अपने शॉट्स पर अमल नहीं किया। हम अपनी गलती को स्वीकार करते हैं और अगले मैच में मजबूद इरादे केसाथ उतरेंगे।'

विराट ने कहा, पिच की वजह से हम वो शॉट्स नहीं खेल पाए जो हमखेलना चाहते थे। श्रेयस ने दिखाया कि कैसे क्रीज का इस्तेमाल किया जाए और उछाल भरी गेंद को किस से तरह खेला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें