फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में शाम छह से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 12 Mar 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • यातायात बंदी के निर्णय को सख्ती से 31 मार्च तक बीस दिन के लिए किया गया लागू
  • कीर्तिनगर-पीपलडाली-चंबा-खाड़ी-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग से आवाजाही करेंगे वाहन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग-कौड़ियाला के बीच तोताघाटी क्षेत्र में शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्व रूप से बंद रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने तोताघाटी में सड़क सुधारीकरण कार्य को देखते हुए यातायात बंदी के निर्णय को सख्ती से लागू करने के निर्देेश दिए हैं। इस अवधि में वाहन कीर्तिनगर-पीपलडाली-चंबा-खाड़ी-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग से आवाजाही करेंगे। फिलहाल यह आदेश 12 मार्च से 31 मार्च तक बीस दिन के लिए प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन


कौड़ियाला से तोताघाटी के बीच पहाड़ कटान का काम पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लिए चुनौती बना हुआ है। गत वर्ष इस पैच में सड़क सुधारीकरण के लिए पीडब्लूडी की ओर से कई बार यातायात बंदी (क्लोजर) ली गई, लेकिन काम नहीं निपटा। लंबी इंतजारी के बाद अक्तूबर 2020 में सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इसके बाद 23 दिसंबर को बस संचालन की अनुमति मिली, लेकिन मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं मिली।

इसके अलावा जिला प्रशासन टिहरी ने शाम 6 से सुबह 5 बजे तक इस पैच में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रखी थी।  मनाही के बावजूद इस पैच में रात्रि भर वाहन दौड़ रहे हैं। जिसके चलते मजदूरों को काम करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने कीर्तिनगर/देवप्रयाग/मुनि की रेती थानों को पत्र भेजते हुए शाम 6 से सुबह 5 बजे तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में तोताघाटी में करीब सात महीने तक वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया था। 
विज्ञापन


तोताघाटी क्षेत्र (किमी 267-269) में निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों के लगातार चलने से काम प्रभावित हो रहा है। पीडब्लूडी ने अवगत कराया है कि यदि रात के वक्त वाहन नहीं चले, तो दिन-रात काम कर 31 मार्च तक काम निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-  आकांक्षा वर्मा ,  एसडीएम कीर्तिनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें