फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का नंबर वन ब्लॉगर: छोटे से आइडिया ने सौरभ जोशी को बनाया नंबर वन, हर माह कमाते हैं 20 लाख

Thu, 23 Sep 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

पिछले दिनों भारत के नंबर वन ब्लॉगर सौरभ जोशी अपने भाई और पिता के साथ अमर उजाला हल्द्वानी के कार्यालय आए।  अमर उजाला ने उनसे और उनके चैनल के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन
अपने चचेरे भाई के साथ सौरभ जोशी (बांयी तरफ ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के बीच इन दिनों सौरभ जोशी और पीयूष जोशी के नाम बेहद चर्चित हैं। दोनों के वीडियो इस कदर पसंद किए जाते हैं कि अपलोड होते ही इन्हें देखने वालों और लाइक करने वालों की संख्या पलभर में ही लाखों तक पहुंच जाती है।

विज्ञापन


सभी वीडियोज पर 38 से 40 लाख तक व्यूज
बेहद सहज और सरल नजर आ रहे सौरभ के भीतर कहीं भी इस बात का गुमान नजर नहीं आया कि उनकी हर महीने की कमाई 20 से 22 लाख रुपये है। 84.5 मिलियन सब्सक्राइबर और उनके सभी वीडियोज पर 38 से 40 लाख तक व्यूज आते हैं। प्रस्तुत है उस बातचीत के अंश... 

ब्लॉगिंग की दुनिया में कैसे आए? 
- लॉकडाउन में खाली रहने के दौरान लाइफ स्टाइल पर परिवार के साथ एक वीडियो बनाया और उसे यू-ट्यूब चैनल पर डाला तो उसे काफी लोगों ने पसंद किया। इसके लिए कोई प्लान नहीं किया था,
विज्ञापन

आइडिया भी नहीं था कि लोग इतना पसंद करेंगे। लाइक और सब्सक्राइबर बढ़ते गए तो कमाई भी बढ़ने लगी। 

यू-ट्यूब चैनल के बारे में कैसे पता चला?
- में आर्टिस्ट हूं तो चैनल तो काफी पहले बना लिया था बस उस पर पहले अपनी पेंटिंग और ड्राइंग के वीडियो डालता था। इसी पर लाइफ स्टाइल पर वीडियो डालने शुरू किए। फिर नया चैनल
भी बनाया। 

-आप तो बड़ा नाम है, छोटे भाई के करियर के बारे में क्या सोचा है? 
-पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है और भाई का ध्यान पढ़ाई पर है। खाली समय में ब्लॉगिंग करते हैं। चैनल की बढ़ती हुई रीच को देखते हुए कई लोगों ने संपर्क साधा है, इसमें विज्ञापन से लेकर कई अन्य तरह के प्रोजेक्ट हैं।  
 
अपने आप को अपडेट कैसे करते हैं? 
-ज्यादातर बातें तो सोशल मीडिया से पता चल जाती हैं। इसके अलावा खबरों का प्राइम सोर्स तो अखबार ही हैं। सुबह उठते ही अखबार से काफी कुछ अपडेट मिल जाता है।

-ब्लॉगिंग करते समय गलतियों की गुंजाइश कितनी रहती है? 
-गलतियों की गुंजाइश हमेशा रहती है, बस उसे अगले वीडियो में दुरुस्त करना ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन

लाइफ स्टाइल पर होती है ब्लॉगिंग

- कैसे तय करते हैं कि आपके दर्शकों को क्या पसंद आएगा? 
- वीडियो पर आने वाले कमेंट से दर्शकों की सोच के बारे में पता चल जाता है कि वह क्या देखना चाहते हैं। मेरी ब्लॉगिंग लाइफ स्टाइल पर है और जो रोज होता है, मैं वही दिखाता हूं। हमारे जो
दर्शक हैं वे बिल्कुल अलग हैं। बच्चे जो कार्टून देखते थे वे अब पीयूष को देखकर खुश होते हैं और अपने साथ इसे रिलेट करते हैं। इसके अलावा फैमिली भी देखती है क्योंकि आप हमारा कंटेंट पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

-ब्लॉगिंग को लेकर जो करियर बनाना चाहते हैं उन्हें क्या सुझाव देंगे 
-ब्लॉगिंग में हमेशा कुछ यूनीक करो। पीयूष का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी सही है और लोग इसे पसंद भी करते हैं। 

-ब्लॉगर के अंदर क्या खूबी होने चाहिए? 
- ब्लॉगर को अपने दर्शकों के प्रति ईमानदार होना चाहिए, जो भी दिखा रहे हैं वह फेक नहीं होना चाहिए। 

- टिकटॉक जैसे एप ने कितना लोगों को ब्लॉगर बनने के लिए प्रेरित किया? 
- इस तरह एप के जरिये लोगों की झिझक खत्म हुई है और ऐसे ब्लॉगर की संख्या भी बढ़ी है। 

- उत्तराखंड को किस तरह प्रमोट कर रहे हैं? 
- पहाड़ की संस्कृति अपने ब्लॉग के जरिये देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। 

- पहाड़ में बढ़ रहे नशे पर क्या कहेंगे? 
- बच्चों और बड़ों से यही गुजारिश है कि नशे से दूर रहें और जो भी पर्यटक यहां आते हैं कृपया पॉलीथिन और गंदगी न फैलाएं। 

कौसानी से है ताल्लुक
सौरभ जोशी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले कौसानी के रहने वाले हैं। पिता हरीश जोशी ने बताया कि नौकरी के सिलसिले में काफी समय हरियाणा में रहा। बच्चों की पढ़ाई भी वहीं हुई। अब वापस घर आए हैं। सौरव जोशी बहुत अच्छी पेंटिंग भी बनाते हैं। उनके साथ वीडियो में नजर आने वाले साहिल जोशी जहां उनके सगे भाई हैं, जबकि पीयूष जोशी उनके चाचा के बेटे हैं। एक और पात्र काफी चर्चित है वह है ओरिया। सौरभ के पेट डॉग की हरकतें बड़ी संख्या में लोगों को पंसद आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें