नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुलेख हमारा है। हम उसे वापस लेकर रहेंगे। इस मामले में सत्य की जीत होगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा बताने पर सीमांत के लोगों ने जताई नाराजगी, कही ये बात
भारत की ओर से लिपुलेख तक सड़क बनाने के बाद से तल्ख तेवर दिखा रहे नेपाल ने सीमा विवाद के बीच दुस्साहस दिखा नया नक्शा जारी किया है, जिसमें भारत के कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया है।
इस बीच नेपाल के एक युवा संगठन ने लिपुलेख में नेपाल का झंडा फहराने का एलान कर नेपाल में यात्रा शुरू कर दी है। पीएम ओली ने कहा है कि भारत ने कालापानी, लिपुलेख आदि जगहों पर सेना रखकर उसे विवादित इलाका बना दिया है।
इसके बाद वहां नेपाली लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ नेपाल की दोस्ती के लिए जरूरी है कि ऐतिहासिक गलतफहमियों को दूर किया जाए।