दार्चूला-तिंकर सड़क बांस गांव पालिका वार्ड नंबर दो गांधीनगर से तिंकर तक कुल 87 किमी बननी है। नेपाली सेना को सड़क बनाने की जिम्मेदारी देने के पीछे तेजी से काम कर जल्द सड़क का निर्माण पूरा करना बताया जा रहा है, ताकि भारत की ओर से होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नेपाल पैनी नजर रख सके।
सेना मुख्यालय से ब्रिगेडियर रमेश गुरुंग के नेतृत्व में आठ गाड़ियों के काफिले में 53 सदस्यीय टीम शुक्रवार को सड़क बनाने के विभिन्न औजार और पहाड़ों में सुराग करने वाली मशीनें लेकर खलंगा पहुंची। नेपाल सरकार अब सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करना चाह रही है।