फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति के बावजूद नए नक्शे पर अड़ा नेपाल, भारत के लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दिखाया

Mon, 25 May 2020 11:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • रविवार को सभी राज्य कार्यालयों को पत्र भेजकर नए नक्शे को शामिल करने की दी सूचना
विज्ञापन
नेपाल की ओली सरकार ने नए नक्शे को प्रचलन में लाने की तैयारी शुरू कर दी है - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल की ओली सरकार ने नए नक्शे को प्रचलन में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने सभी राज्य कार्यालयों को एक परिपत्र भेजकर नए नक्शे को राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र में शामिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल विवाद: नेपाल सरकार ने नया नक्शा संसद के पटल पर रखा, छपाई भी हुई शुरू

मालूम हो कि नए नक्शे में नेपाल ने भारत के लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में दर्शाया है, जिस पर भारत को आपत्ति है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता जनक राज जोशी के हवाले से जारी पत्र को सभी मंत्रालयों, संवैधानिक निकायों और अधीनस्थ कार्यालयों को भेजा गया है।
विज्ञापन


पत्र में 16 मई को नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक का हवाला देते हुए कहा गया है कि सभी राज्य और निकाय इस नए नक्शे को कार्यान्वयन में लाएं।

विज्ञापन

सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति का माहौल बनाने का आग्रह

पत्र में मंत्रालय ने देश भर के सभी कार्यालयों से पुराने नक्शे को नए सिरे से बदलने की भी बात कही है। उधर, रविवार को हुई प्रतिनिधि सभा की कार्य समिति की बैठक में नेपाल सरकार से संविधान संशोधन विधेयक पर सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति का माहौल बनाने का आग्रह किया गया है।

वहीं नेपाल के कूटनीति क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत और नेपाल के बीच आई तनातनी को कम करने के लिए तत्काल प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया है। क्योंकि आपसी तनाव रोटी और बेटी का रिश्ता रखने वाले दोनों में से किसी भी देश के लिए बेहतर नहीं है। पूर्व विदेश मंत्री डॉ. भेष बहादुर थापा का भी यही कहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें