व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा नेपाल ने चीन से लगनी वाली रसुआ और तोतापानी सीमाओं से सामान और लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
भारत से लगने वाली काकड़भिट्टा, विराटनगर, वीरगंज, भैरवहा, नेपालगंज और गढ्ढाचौकी सीमा से सामान तो जा रहा है, लेकिन लोगों की आवाजाही बंद हैं।
नेपाल की ओर से भारतीय सीमाओं को खोलने को लेकर रूचि ना दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत को पुलों को खुलवाने के लिए कूटनीतिक पहल करनी चाहिए।