फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal Border Dispute: अब सप्ताह में दो दिन खुलेगा धारचूला का झूलापुल

Thu, 26 Nov 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

नेपाल के अधिकारियों के अनुरोध पर भारत ने बुधवार को धारचूला का झूलापुल खोला। इस दौरान भारत से 33 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 322 लोग भारत आए। लोगों की आवाजाही से नगर के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। दोनों देशों के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को झूलापुल खोलने पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन ने मेडिकल इमरजेंसी, भारत में पढ़ रहे छात्रों और आम जनता की सुविधा के लिए धारचूला प्रशासन को सप्ताह में बुधवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक पांच घंटे के लिए झूलापुल खोलने का अनुरोध पत्र भेजा था।

व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेश थापा और महासचिव नवीन खर्कवाल ने भी प्रशासन से सप्ताह में दो दिन झूलापुल खोलने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन ने धारचूला के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर झूलापुल खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने एसएसबी को बुधवार को सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक के लिए झूलापुल खोलने के निर्देश दिए। पुल खुलने से दोनों देशों के बीच लोगों ने आवाजाही की। भारतीय बाजार में काफी रौनक रही। बुधवार को पुल खुलने के दौरान एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, पुल इंचार्ज एएसआई कृपा राम शर्मा और नेपाल पुलिस के पुल इंचार्ज एसएसआई मदन धामी के नेतृत्व में जवानों ने लोगों के सामान की चेकिंग करके आवाजाही करने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें