चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जमीनी गश्त के साथ ही हवा से भी सीमा पर निगाहें रख रही हैं। वायु सेना के जेट फाइटर लगातार सीमा पर उड़ान भर रहे हैं। मंगलवार को दो जेट फाइटरों ने सीमा की रेकी की। मिलम से लेकर लिपुलेख तक जेट फाइटरों ने उड़ान भरी।
कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस बना चुका है चीन
लद्दाख में चीनी सैनिक घुसपैठ कर उकसाने वाली हरकतें कर चुके हैं। इसके अलावा, कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में चीन मिसाइल बेस बना चुका है। इतना ही नहीं, पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख सीमा के पास एक हजार से अधिक चीनी सैनिकों की तैनाती भी ड्रेगन ने की है।
चीन, भारतीय सीमा के निकट जिस तरह से अपनी सैन्य क्षमता विकसित कर रहा है, उसे देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चीन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।