फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाला रास्ता बंद, कैलाश यात्रियों की रुकी राह

Fri, 27 Jul 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट/मुनस्यारी
विज्ञापन
सड़क - फोटो : demo pic
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। 

विज्ञापन


बरसात की आफत जारी है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग लीलम के पास भारी चट्टान गिरने से बंद हो गया है। इस कारण आईटीबीपी की मिलम चौकी के लिएखाद्यान्न की आपूर्ति बाधित हो गई है। ऊपरी गांवों में रह रहे लोगों के लिए भी मार्ग बंद होने से दिक्कत पैदा हो गई है। यदि मार्ग जल्द नहीं खोला गया तो हिमवीरों के लिए राशन का संकट खड़ा हो जाएगा।

उधर, छियालेख की धुंध ने दसवें दल के कैलाश यात्रियों की गुंजी की राह रोक दी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाई धुंध के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर गुंजी की उड़ान नहीं भर पाए। हालांकि, सुबह के समय मौसम साफ रहने से 9वें दल
विज्ञापन

के छह यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया। यात्रा का सातवां दल परिक्रमा पूरी कर वापसी में गुंजी पहुंच गया है। किच्छा में गौला नदी में नहाने गए दो छात्र डूब गए जिनमें से एक को बचा लिया गया है। 
विज्ञापन


इधर, झमाझम बारिश से गौला में सिल्ट आने से पेयजल सप्लाई हुई बाधित हो गई है। भीमताल-रानीबाग रोड में फिर  से मलबा आ गया जिससे हल्द्वानी से भीमतला के लिए आवाजाही बंद हो गई है।  बारिश से नैनीताल-देवीधुरा-
बोरागांव मोटर मार्ग हुआ बंद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें