श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शोध का परिदृश्य विषय पर आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेपी पचौरी और गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एमएसएम रावत रहे।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भेजीं। कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सरकार ने पुराने समय से चली आ रही शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। नई शिक्षा नीति से भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाया जा सकता है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एमएसएम रावत ने पारंपरिक शिक्षा पद्धति और नई शिक्षा पद्धति के बीच तालमेल बिठाने के साथ ही सार्वभौमिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। मा.सि.रि.