फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: उत्तराखंड में इस निर्दलीय विधायक ने किया अपनी पार्टी का गठन, हेलीकॉप्टर मिला चुनाव चिह्न

Mon, 11 Apr 2022 08:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में निर्दलीय विधायक चुने गए खानपुर के विधायक ने अपनी पार्टी का गठन किया है। विधायक ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार में पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन भी होने जा रहा है।
विज्ञापन
उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने प्रदेश में एक नए क्षेत्रीय दल के रूप में उत्तराखंड जनता पार्टी का गठन किया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड जनता पार्टी रोजगार, स्वरोजगार, भ्रष्टाचार और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर लगातार मुखर रहेगी। देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि शहीदों की आकांक्षाओं के अनुरूप इस राज्य को दिशा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान

विधायक उमेश शर्मा ने शनिवार को पार्टी के गठन की विधिवत घोषणा की। पार्टी को हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न मिला है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय संयोजक विकास चौहान, संजय प्रधान, नवीन रिंकू, इतेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बताया कि सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण होगा, जिसमें भविष्य की दशो-दिशा पर मनन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें