फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दून में सुरक्षा कड़ी, सीमाओं से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग

Fri, 14 Aug 2026 06:52 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मुख्य बाजार, होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून में पुलिस का मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सीमावर्ती चेकपोस्टों से लेकर आंतरिक मार्गों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन


पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मुख्य बाजार, होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की। इन स्थानों पर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की गई। होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले की सीमाओं पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूमते मिले लोगों से पूछताछ कर सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Vikasnagar: पांवटा हाईवे पर हादसा; मेदनीपुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंभीर घायल
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग और गश्त लगातार जारी रहेगी।स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें