फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रुति हासन मामले में जयललिता हुई एक्टिव

Sun, 15 Jun 2014 10:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एक होटल में श्रुति हासन और साथी कलाकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला गरमाता नजर आ रहा है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस मामले में फोन किया।
विज्ञापन


इसके बाद कलाकारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं कमल हासन ने भी फोन पर बेटी श्रुति हासन का हाल जाना। उन्होंने फिल्म निर्माता से पूरे मामले की जानकारी ली।

गौरतलब है कि देहरादून के एक होटल में श्रुति हासन और साथी कलाकारों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था।

प्रमुख सचिव गृह श्रुति हासन से मिले

शुक्रवार को प्रमुख सचिव गृह एमएच खान भी सेट पर पहुंचे और कलाकारों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। परिवार संग सेट पर पहुंचे खान ने श्रुति हासन संग फोटो भी खिंचवाई और कुछ देर शूटिंग भी देखी।

सूत्रों के अनुसार फोन पर हुई बातचीत में सीएम हरीश रावत ने दिल्ली से लौटकर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से मिलने की बात कही।

वहीं शूटिंग कोऑर्डिनेटर सतीश शर्मा ने कहा कि रिपोर्टिंग चौकी में मामला तुरंत दर्ज करा दिया गया था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन

व्यापारी को थाने से मिली जमानत

होटल में फिल्मी कलाकारों से गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पकड़े गए हरियाणा के व्यापारी को थाने से जमानत मिल गई।

यारा फिल्म की शूटिंग के लिए दून आए फिल्मी कलाकार राजपुर रोड स्थित फोर प्वाइंट होटल में ठहरे हुए हैं। बुधवार रात दूसरे कमरे में ठहरे मनीष जैन निवासी हिसार ने शराब पीकर इन कलाकारों से अभद्रता की थी।

मनीष जैन के खिलाफ बृहस्पतिवार को धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चालान के बाद जमानत पर मनीष जैन को रिहा कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें