फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी LOVE STORY आपने सुनी नही होगी, जब दिव्यांग पति को लेकर थाने पहुंची युवती और...

Mon, 07 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
girl in police station
विज्ञापन
फिल्म में आपने प्यार में कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े देखें होंगे। अपने मां-बाप से झगड़ा कर घर बसाने वाले प्रेमी प्रेमिका देखें होंगे। लेकिन ऐसी रियल लव स्टोरी नहीं देखी होगी। मामला तब और रोचक हो गया जब अपने दिव्यांग पति को लेकर युवती थाने पहुंच गई। जानिए...
विज्ञापन

  
शुक्रवार सुबह अचानक ही युवती एक युवक के साथ कोतवाली आ धमकी। नवविवाहिता के रूप में पहुंची युवती ने पुलिस के समक्ष अपने साथ आए युवक का परिचय अपने पति के तौर पर दिया। इधर, यह जानकारी मिलने पर युवती के परिजन, रिश्तेदार एवं क्षेत्रवासी पहुंच गए। उन्होंने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया।

 उन्होंने युवती को भी विश्वास में लेना चाहा, लेकिन युवती ने उनकी एक नहीं सुनीं। वह पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त पति का हाथ थामकर खड़ी रही।  इधर, पति के पिता पेशे से होमगार्ड और उनके रिश्तेदारों को युवती पक्ष ने भला बुरा कहा, लेकिन वे उनकी बात को अनसुना कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है पति, जानिए..

couple
लक्सर के गांव हरचंदपुर के पेशे से टेलर दिव्यांग पति ने बताया कि वह रेलवे फाटक के पास एक बुटीक पर कार्यरत है।  करीब दो साल पहले उसके प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई थी। मई माह में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर दी। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी उसके साथ लक्सर रहने चली आई।

ठीक से चल फिर पाने में असमर्थ पति की मानें तो शादी का ख्वाब दूर- दूर तक पूरा होने की बात दिमाग में नहीं थी। वह खुशनसीब है उसे ऐसी पत्नी मिली। बकौल पति भले ही पत्नी पढी लिखी नहीं है, लेकिन उन दोनों में बेहतर तालमेल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें