prime minister and uttarakhand connection
उत्तराखंड का ये शख्स बेहद आम है। गरीब में पढ़ा यह व्यक्ति नौकरीपेशा है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा है। जानिए, पीएम मोदी और इस शख्स के बीच का कनेक्शन...
हम बात कर रहे हैं पौड़ी गढ़वाल जनपद में श्रीनगर जलविद्युत परियोजना में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्य करने वाले जगतराम सेमवाल के बारे में। अचानक एक ही दिन में ये स्टार बन गए। बनें भी क्यों न देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश जो भेजा है।
संदेश भारतीय डाक द्वारा उनके गांव रुद्रप्रयाग जिले स्थित तरसाली फाटा गांव पहुंचा। जहां सेमवाल के भाई ने पीएम का बधाई संदेश उन तक पहुंचाया। सेमवाल का जन्मदिन एक जुलाई को आता है। यह संदेश उनके पास 22 जुलाई को उनके घर डाक द्वारा पहुंचा।