राजधानी में टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सहस्रधारा रोड में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर सामान चुराने के बाद अब नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर कार में रखा पर्स और बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार लज्जू शर्मा ने बुधवार को अपनी स्विफ्ट कार जोगीवाला स्थित एकता एन्क्लेव स्ट्रीट नंबर-1 में अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचीं तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि कार के अंदर रखा पर्स और बैग गायब है। पीड़ित पक्ष की ओर से भगवती ध्यानी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।