फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में मां कालरात्रि का पूजन कर मांगा रक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन घरों और मंदिरों में मां कालरात्रि का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता को रोली, कुमकुम, अक्षत, अर्पित कर मिष्ठान का भोग लगाया। माता से परिवार के लिए सदैव रक्षा कवच बने रहने की कामना की। मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। कीर्तन और भजन से मंदिरों और घरों में अध्यात्मिक वातावरण बन गया।
विज्ञापन


सोमवार को व्रतियों ने सुबह स्नान के बाद मां कालरात्रि के व्रत का संकल्प लिया। ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: मंत्र का जाप कर माता की आरती की। विकासनगर स्थित संतोषी माता मंदिर, मां ज्वाल्पा मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर, भोजवाला स्थित दुर्गा मंदिर, सहारनपुर रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर और सनातन धर्म मंदिर में माता के दर्शन और पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कालसी स्थित महाकाली मंदिर में भी माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे।

सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में सुद्धोवाला स्थित मां डाटकाली मंदिर, धूलकोट स्थित ज्वाला माता मंदिर, माता शाकुंबरी देवी मंदिर, बाला सुंदरी मंदिर में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

महागौरी के पूजन की विधि
महागौरी के पूजन के समय पीले या सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। मां के समक्ष दीपक जलाएं और ध्यान करें। देवी को पूजा में सफेद और पीले फूल अर्पित करें। उसके बाद या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। वंदे वांछित कामार्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें