फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवीन चकराता पुरोड़ी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, तीन दिन से घरों में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन चकराता पुरोड़ी में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश है। उन्हें एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। क्षेत्र के लिए सिजला खड्ड से छटऊ तोक नाम से पेयजल योजना का निर्माण किया है। योजना से लांगा पोखरी, पुरोड़ी, बिरमौऊ डांडा, रामताल गार्डन, माक्टी पोखरी सहित छह से अधिक कस्बों में पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन आपूर्ति ठप होने से तीन हजार की आबादी को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सालकराम जोशी, खजान रावत, महावीर सिंह, खुशीराम, विपिन, सुल्तान सिंह, विक्की भारती का कहना है कि तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। लाइन क्षतिग्रस्त है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर नहीं भेज रहा है। लोगाें को प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। दिन की शुरुआत पानी ढोने से हो रही है। स्रोत में भी पानी कम है, जिस कारण पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

पेयजल संस्थान देहरादून के अधिशासी अभियंता ने कहा कि राजेंद्र पाल सिंह लाइन 37 किमी लंबी है। इस कारण फाल्ट ढूंढने में समय लगा। क्षतिग्रस्त हिस्से की वेल्डिंग कर मरम्मत की गई, इसके लिए स्रोत से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। लाइन की मरम्मत करा दी गई है। मंगलवार से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें