फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आग लगने की घटना में कम समय में कार्रवाई जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जंगल की आग के प्रति वनकर्मियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। लांघा रेंज में आयोजित की गई फायर ड्रिल में वनकर्मियों को जंगलों में लगने वाली आग के दौरान किए जाने वाले उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वन अधिकारियों ने कहा कि आग की घटनाओं में समय सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि कम समय में आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाती है तो इससे नुकसान को काफी कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की लांघा रेंज में आयोजित की गई फायर ड्रिल में वनकर्मियों को आग व इससे बचाव की जानकारी देते हुए रेंजर जितेंद्र गुसाईं ने कहा कि कम समय में कार्रवाई जिसे रिसपॉन्स टाइम कम करना भी कहा जाता है, बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जितने कम समय में रोकथाम का प्रयास शुरू किया जाएगा आग को काबू करने में उतनी ही मदद मिलेगी। कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की से आई क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट काउंसलर शिवानी ने वनकर्मियों, अग्नि रक्षकों व आसपास के ग्रामीणों को क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सूर्य प्रकाश, सुरेंद्र पाल, रिड़कू रावत, राहुल जोशी, राहुल गुसाईं, अंजना बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें