फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट समेत तमाम सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों, कर्मचारियों को ठीक दस बजे पहुंचने का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट समेत तमाम सरकारी दफ्तरों के अफसरों और कर्मियों को हर हालत में 10 बजे तक दफ्तर पहुंचने का आदेश जारी करते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि समय पर न पहुंचने वालों को अनुपस्थिति दर्शाकर उनका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने समय पर न आने वाले अफसरों और कर्मियों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची भी तलब की है, जो प्राय: दफ्तरों में लेट आते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आरटीओ समेत 25 अफसर, कर्मी गैरहाजिर मिले थे। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएम ने जहां आरटीओ को निलंबित कर दिया था, वही अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही वेतन काटने के भी आदेश जारी किए थे।
सीएम की कार्रवाई के बाद फिलहाल तमाम सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है और ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी, कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आ रहे हैं। इसके बावजूद कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जिनको कार्रवाई का डर नहीं है। ऐसे में डीएम की ओर से आदेश जारी करना पड़ा। उधर, डीएम का कहना है कि वह स्वयं कलक्ट्रेट समेत तमाम सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण करेंगे और यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें