फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तत्काल में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 24 Nov 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट की तरह अब लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल में बन जाएगा। लोगों के आवेदन करने के 24 घंटे में परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे देगा।
विज्ञापन


इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन आवेदन की भी व्यवस्था बनाई है। लोग कहीं भी बैठकर प्रदेश के किसी जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट बन गई है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे।

सचिव परिवहन सी.एस. नपल्च्याल ने बताया कि विभाग ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तरह तत्काल में बनवाएगा। लोगों को इसकी फीस थोड़ी ज्यादा देनी पड़ेगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में वेबसाइट के उद्घाटन के बाद तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन की कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। इसमें व्यक्ति कहीं से भी आवेदन कर सकता है। ऑन लाइन फीस भी जमा कर सकता है। सिर्फ बायोमैट्रिक जांच के लिए आरटीओ कार्यालय जाना पड़ेगा।

सचिव नपल्च्याल ने बताया कि जब कोई व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन आवेदन करेगा, उसे बायोमैट्रिक जांच के लिए समय दे दिया जाएगा। उसी समय जाकर व्यक्ति जांच कराकर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


लोग फार्म जमा करने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने से बच जाएंगे। इसके अलावा लोगों के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। गौरतलब है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ कार्यालयों में फर्जीवाड़ा होता है। दलाल लोगों को ठगा करते हैं। ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था होने से लोग दलालों से बच जाएंगे।

ऑन लाइन आवेदन के लिए वेबसाइट
www.parivahan.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें