स्वोर्ड ऑफ ऑनर - वतनदीप सिंह सिद्धू
स्वर्ण पदक-माझी गिरिधर
रजत पदक-निदेश सिंह यादव
कांस्य पदक- शिखर थापा
रजत पदक टीजीसी- जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू
श्रेष्ठ विदेशी कैडेट-टंडिन दोरजी
चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर- कैसीनो कंपनी
किस देश को कितने अफसर मिले
देश- अफसर
भारत- 325
अफगानिस्तान -41
तजाकिस्तान-03
भूटान- 17
मालदीव- 01
मारीशस- 01
श्रीलंका- 01
वियतनाम- 03
नेपाल- 02
म्यांमार- 01
पीओपी में दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त
कोरोनाकाल के बीच शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। जबकि, सेना में अफसर बने सपूत को गले लगा खुशी का इजहार करने से पहले परिजनों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग किया।
पीपिंग सेरेमनी के बाद युवा सैन्य अधिकारियों के परिजनों ने उनसे मुलाकात की। गले लगा बधाई देने के बाद परिजनों ने जमकर सेल्फी भी ली। वहीं, सैन्य अधिकारियों ने भी युवा सैन्य अधिकारियों को बधाई दी। परिजनों ने भी हाथ जोड़कर सैन्य अधिकारियों का अभिनंदन किया।
कोरोना से बचाव के लिए इस बाद परेड में भी सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिली। एक लाइन में आठ कैडेट्स खड़े हुए। जबकि, पहले यह संख्या 10 हुआ करती थी। इतना ही नहीं कैडेट के बीच रहने वाली को भी बढ़ाकर दो मीटर किया गया। परेड में सैन्य अधिकारी से लेकर जेंटलमैन कैडेट्स मास्क लगाए नजर आए।
भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के चलते पुलिस ने शनिवार के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया। परेड के दौरान सुबह पौने सात बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए की तरफ यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। कोई भी वाहन बिना अनुमति के आईएमए की तरफ नहीं गया। आईएमए की और जीरो जोन रहा।
यह रहा प्लान
- बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांगणवाला से डायवर्ट कर मिट्ठीबेहरी होते हुए प्रेमनगर भेजा गया।
- प्रेमनगर से बल्लूपुर की तरफ आने वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी भेजा गया।
- विकासनगर, पावंटा साहिब की ओर से देहरादून आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर, धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किया गया।
- सहसपुर-सेलाकुई से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंगनीवाला होते हुए शिमला बाईपास की ओर भेजा गया।
- देहरादून से विकासनगर-हबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को कमला पैलेस, शिमला बाईपास से डायवर्ट कर सेंट ज्यूड्स चौक होते हुए धर्मावाला, विकासनगर की तरफ भेजा गया।