फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA Pop 2020 : चीन सीमा पर नियंत्रण में हालात, नेपाल के साथ जल्द सुलझाए जाएंगे मुद्देः सेना प्रमुख

Sat, 13 Jun 2020 06:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भरोसा रखें, सीमा पर हालात नियंत्रण में : सेना प्रमुख
  • आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे जनरल नरवाणे
  • कहा- चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए सेना के स्तर पर बातचीत जारी
  • नेपाल के साथ भारत के पुराने गहरे संबंध, सभी समस्याएं आपस में सुलझा लेंगे
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने कहा कि देशवासी भरोसा रखें। चीन सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर पर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। बातचीत अब भी जारी है और उसका सकारात्मक असर देखने को भी मिल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी हैं। आपसी बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा रेखा को लेकर जो विवाद है उसको सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन





IMA Pop 2020: मुंह पर मास्क पहन परेड में शामिल हुए कैडेट, अंतिम पग पार कर देश सेवा में हुए समर्पित
 

शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत करने पहुंचे जनरल नरवाणे ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कही। भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद के सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा कि चीन से सटी उत्तराखंड की सीमा पर भी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


हमारी सेना हर चुनौती से पार पाने में सक्षम हैं। लिपुलेख और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ोसी देश नेपाल द्वारा किए जा रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारे मजबूत रिश्ते हैं। दोनों देशों के बीच सदियों से भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच नाते-रिश्तेदारी भी है। नेपाल के साथ भी सभी विवाद बैठकर सुलझा लिए जाएंगे।

 

विज्ञापन

हमारी सेना उनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दे रही

पाकिस्तान से सटी सीमा पर मौजूदा हालात और घाटी के हालात पर सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि पड़ोसी मुल्क हमारी सीमा में घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन, हमारी सेना उनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दे रही है। घाटी में आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा रहा है। स्थानीय लोग अब आतंक से तंग आ चुके हैं।

वह लगातार आतंकियों के बारे में सेना को इनपुट भी दे रहे हैं। उसी इनपुट्स पर सेना ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का सफाया भी कर रही है। पिछले दस दिन में 15 से अधिक आतंकियों को मारा जा चुका है। घाटी में सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य से ऑपरेशन ऑल आउट अपने अंजाम तक पहुंच रहा है।

गलवान क्षेत्र में दोनों देशों की सेना पीछे हटी

चीन की सेना पिछले एक माह से भी अधिक समय से लद्दाख और उत्तराखंड से सटी सीमा पर अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। वह कई बार एलएसी को भी क्रॉस करने की कोशिश कर चुका है। लेकिन, भारतीय सेना चीनी सेना को उसी की भाषा में जवाब दे रही है। वहीं बातचीत के जरिए भी सीमा विवाद का हल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले लद्दाख के गलवान क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के मिलिट्री अफसरों के बीच बातचीत हुई थी। मेजर जनरल लेवल की इस बातचीत में गलवान क्षेत्र में तनाव को कम करने पर चर्चा हुई थी। छह जून को भी दोनों देशों के कोर कमांडरों के स्तर पर बातचीत हुई है। भारत की ओर से इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया था। जबकि चीन की ओर से मेजर जनरल लियू लिन बातचीत में शामिल हुए थे। इस वार्ता के बाद गलवान क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें