फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जिले में नशे पर रोकथाम के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभ्यस्त नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त हो।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, साइबर अपराधों के निस्तारण और सीसीटीएनएस पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस के अंतर्गत सभी पोर्टलों पर सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड का नियमित अद्यतन जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में लंबित विवेचनाओं पर भी विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। यदि किसी मामले में बिना उचित कारण के देरी पाई गई तो संबंधित विवेचक के साथ-साथ थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
साइबर अपराधों की समीक्षा के दौरान साइबर शिकायतों, ई-जीरो एफआईआर और नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज मामलों के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि साइबर मामलों का शीघ्र विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
सभी थाना प्रभारियों को शाम और रात की चेकिंग तथा गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों का संज्ञान लेकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें