फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CII की रैकिंग में तीसरे नंबर पर रहा उत्तराखंड का ये कॉलेज

Tue, 25 Apr 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की
विज्ञापन
कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से जारी रैंकिंग में आईआईटी रुड़की को शोध पत्रों की संख्या के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग देश की सभी आईआईटीज, आईआईएम, एनआईटी तथा अन्य इंजीनियरिंग कालेजों की परफारमेंस को लेकर जारी की गई है।
विज्ञापन


आईआईटी के सिविल विभाग के वैज्ञानिक डा. प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रैंकिंग में आईआईटी रुड़की को तीसरा स्थान मिला है। जबकि आईआईटी खडग़पुर पहले और आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इस रिपोर्ट में सभी आईआईटी के टॉप 100 प्रोफेसर के नाम भी जारी किए गए हैं। जिसमें आईआईटी रुड़की के 19 प्रोफेसर शामिल है।

इनमें आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर प्रवीण कुमार और प्रदीप कुमार संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा सूची में डा. आरडी गर्ग, जीजे चक्रपाणी, मधु जैन, भूपेंद्र सिंह, पीके गर्ग, एसपी सिंह, सतीश चंदू, के पाल, पी कुमार, अरुण मंडल, के चंदू, अपूर्व शर्मा, एसके त्रिपाठी, संतोष रांगनेकर, संदीप सिंह तथा एसके कौशिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें