फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में प्रवेश, पंजीकरण और असाइमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र के लिए बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में नए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है। जबकि सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। नवीन प्रवेश हेतु अभ्यर्थी इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल ( https://ignouadmission.samarth.edu.in) पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र जनवरी 2022 के लिए भी पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 है। पुन: पंजीकरण के लिए शिक्षार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल (https://onlinerr.ignou.ac.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षार्थियों ने जनवरी 2021 सत्र में डिग्री कार्यक्रमों में एडमिशन लिया था उन शिक्षार्थियों को द्वितीय वर्ष में पुन: पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।
बताया कि इग्नू की दिसंबर 2021 की सत्रांत परीक्षाएं इस बार 20 जनवरी 2022 से प्रारंभ होकर 22 फरवरी 2022 तक संचालित होंगी। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए शिक्षार्थी 15 दिसंबर 2021 तक इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल (https://exam.ignou.ac.in) पर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2021 के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप, फील्ड वर्क जर्नल (प्रैक्टिकम) आदि जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें