फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से नहीं लिया गाड़ियों के चलाने का प्रशिक्षण तो ट्रेनिंग ड्राइविंग टेस्ट में हो जाएंगे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको दोपहिया संग चारपहिया गाड़ी चलानी नहीं आती और ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण नहीं लिया, तो आपको डीएल के लिए काफी पापड़ झेलने पड़ सकते हैं। कारण, आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दी जा रही परीक्षा और टेस्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के लौटना पड़ रहा या फिर दोबारा परीक्षा देने के लिए बुलाया जा रहा है। आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों से सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गाड़ियों के चलाने का टेस्ट लिया जा रहा, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फेल हो रहे हैं। अत्याधुनिक मशीनों द्वारा लिए जा रहे ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने से विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी अभ्यर्थियों की कोई मदद नहीं कर पा रहे, क्योंकि ड्राइविंग टेस्ट होने में फेल होने की न सिर्फ रिकॉर्डिंग हो रही, बल्कि कंप्यूटराइज्ड डाटा भी इकट्ठा किया जा रहा है।
ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को बगैर लाइसेंस के बैरंग लौटना पड़ रहा। वहीं, आरटीओ सुनील शर्मा का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन तभी करें, जब दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों को चलाना सीख लें। अगर गाड़ियां चलाना नहीं आता, तो राजधानी में संचालित ड्राइविंग स्कूलों में जाकर कुछ दिन का प्रशिक्षण लिया जा सकता है। प्रशिक्षण लेने के बाद गाड़ी चलाने में पूरी तरह पारंगत होने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें