फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को रही समस्या के विरोध में किया स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी कार्य से बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार एवं महानगर अध्यक्ष लाल चंद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के अनियोजित कार्यों से जनता को हो रही समस्याओं के विरोध में कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी राजेंद्रनगर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय पर एकत्र हुए और घेराव किया। कांग्रेसियों ने स्मार्ट सिटी के कार्य अनियोजित और धीमी गति से चलने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शुरू से ही स्मार्ट सिटी के कार्य में अनियमितता से जनता को समस्याएं हो रही हैं। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 728 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी होनी हैं। अभी तक मात्र लगभग 268 करोड़ ही स्मार्ट सिटी के कार्य में खर्च किए गए हैं। स्मार्ट सिटी का कार्य जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम, पीडब्लूडी, एमडीडीए के साथ तालमेल से नहीं किया गया। इस कारण जनता को भारी परेशानी हो रही है।
कई क्षेत्रों में खुदाई के कारण सीवर व पानी की लाइन टूटी पड़ी हैं। कई जगह पहले से ही पानी की लाइन डली हुई है। वहां फिर से नई लाइन डाली जा रही हैं, जो जनता के पैसों की बर्बादी है। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, सोमप्रकाश वाल्मीकि, डॉ. बिजेंद्र पाल, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, मीना रावत, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, अशोक कोहली, उदयवीर, राजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें