पीएम नरेंद मोदी के जन्मदिन पर कैनाल रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों को स
यदि कोई सक्षम अधिकारी आपकी शिकायत नहीं सुनता है तो सीधे राजभवन में शिकायत दे सकते हैं। आमजन की शिकायत का वह स्वयं संज्ञान लेंगी। ये बातें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कैनाल रोड स्थित बारीघाट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन आमजन की सेवा में समर्पित है। वह निचले तबके के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने पुलिस समेत समस्त विभागों के अधिकारियों से आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना में गरीब महिलाओं को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए। सौभाग्य योजना में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई। सुकन्या धन योजना, नंदा-गौरा, पीएम मातृत्व वंदना योजनाओं से बेटी जन्म व कौशल विकास से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी गरीबी में जन्मे हैं, इसलिए वह गरीब आदमी का दर्द भली-भांति समझते हैं। उनका ईमानदार एवं अनुशासित जीवन सभी दलों के राजनेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।