फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हुक्का और शराब बार मिले तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शहर में जिस क्षेत्र में अवैध हुक्का और शराब बार चलते मिले तो इसके जिम्मेदार संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी होंगे। इस संबंध में एसएसपी ने शनिवार को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इनके संचालन में यदि पुलिसकर्मियों की साठगांठ सामने आई तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीओ भी हर सप्ताह बार में निरीक्षण करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को साथ लिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को एसपी सिटी सरिता डोभाल के नेतृत्व में चार जगह छापा मारा गया था। यहां अवैध रूप से शराब और हुक्का पिलाने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह सघन अभियान जारी रहेगा।
स्पा सेंटरों के संचालकों के साथ की बैठक
एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने स्पा सेंटर संचालकों के साथ बैठक की। संचालकों से अपने कर्मचारियों का सत्यापन कराने और पूरा डाटा रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है। इन कैमरों की रिकॉडिंग क्षमता करीब एक माह की होनी चाहिए। इस क्रम में पटेलनगर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने क्षेत्र के 17 स्पा सेंटरों के संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें