फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कल मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- डॉ. ललित मोहन रयाल समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग
विज्ञापन

I
I-अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने दी चेतावनी,15 को सचिवालय कूच की चेतावनी
I
Iअखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियाें की मांगों को लेकर सरकार की ओर से गठित डॉ. ललित मोहन रयाल समिति की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग की है। 15 जनवरी तक सरकार ने सिफारिशों को लागू करने की घोषणा नहीं की तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।I
Iशनिवार को प्रेस क्लब में आयाेजित प्रेस वार्ता में संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला ने कहा कि विगत कई वर्षों से संघ सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहा है। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी गठित कर उनकी सिफारिशों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन विधानसभा में मामला उठने के बाद भी आज तक कमेठी के सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iकहा कि उनकी मांग है कि सिफारिशों को लागू कर ठेकेदारी, समिति, संविदा व दैनिक मजदूर जैसी व्यवस्था को खत्म कर सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। दस हजार की जनसंख्या पर पचास सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति करने, मृतक आश्रितों का नियमों में ढील देकर नियुक्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन

I
Iप्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील रजौर ने कहा कि मांगो को लेकर संघ 15 जनवरी को नगर निगम से सचिवालय कूच करेगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अरिवंद, लक्ष्मण कुमार गहलौत, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें