जिला स्तर पर मरीजों को हार्ट अटैक या अन्य गंभीर बीमारियों में आपात सेवाओं में आईसीयू में बेहतर इलाज मिल सकेगा। वर्तमान में दून, हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों समेत पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में आईसीयू की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिसमें पिथौरागढ़ और पौड़ी जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन के माध्यम से आईसीयू वार्ड स्थापित किया गया है।
आईसीयू में ये सुविधाएं
गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आईसीयू सुविधा दी जाती है, जहां पर मरीज की 24 घंटे गहन देखभाल की जाती है। आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर, हार्ट मॉनिटर, फीडिंग ट्यूब्स (खिलाने की नली), ड्रेंस और कैथेटर समेत तमाम आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा होती है।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आपातकालीन सेवा में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर आईसीयू बनाए जाएंगे। इसमें चार जनपदों के जिला अस्पतालों में आईसीयू शुरू हो चुके हैं।
-नितेश कुमार झा, सचिव, स्वास्थ्य विभाग