फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result 2023: बिना ट्यूशन पढ़े देहरादून के आदि ने पाई AI दूसरी रैंक, बताया सफलता का राज, ऐसे पाया मुकाम

Sun, 14 May 2023 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ICSE 10th Result 2023 Uttarakhand Topper Adi Gupta News: बिना किसी ट्यूशन के 10वीं की पढ़ाई की। उन्होंने दसवीं में उत्तराखंड टॉप किया। साथ ही ऑल इंडिया दूसरी रैंक भी पाई।
विज्ञापन
ऑल इंडिया दूसरी रैंक लाने वाले देहरादून के आदि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून के 10वीं के छात्र आदि गुप्ता ने 99.60 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया है। आदि ने बताया कि उन्होंने कीवर्ड्स याद रखे और इन्हीं के दम पर सफलता पाई।

विज्ञापन


ICSE, ISC Result 2023: देहरादून में 100 फीसदी रहा पासिंग प्रतिशत, खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं, तस्वीरें

पटेलनगर निवासी आदि ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के 10वीं की पढ़ाई की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उस पर वह विशेष ध्यान देते थे। घर पर उसका रिवीजन करते थे। उन्होंने घर पर दो से तीन घंटे रोजाना पढ़ाई की। उन्होंने कभी भी पढ़ाई का तनाव नहीं लिया।

विज्ञापन

कीवर्ड्स याद कर लेते थे आदि

आदि ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कीवर्ड्स बहुत जरूरी होते हैं। वह बायोलॉजी और इंग्लिश में कीवर्ड्स याद कर लेते थे। इसके अलावा साइंस और मैथ में कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे पढ़ाई और एग्जाम में आसानी रहती है।

उनके पास हिंदी, साइंस, मैथ, इंग्लिश, कंप्यूटर, इतिहास और भूगोल विषय थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गणित, इंग्लिश लिट्रेचर, कंप्यूटर पढ़ना अच्छा लगता है। यही वजह है कि इन सभी विषय में 100 में 100 नंबर आए हैं। इसके साथ ही हिंदी पर भी मेरी कमांड अच्छी है। हिंदी में 100 में 98 नंबर आए हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं आदि

आदि ने बताया कि 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय चुनेंगे। इसके ही वह जेईई की तैयारी करेंगे। वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की सोच रहे हैं। आदि के पिता अभिषेक गुप्ता सेलाकुई स्थित मानसिक चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैं और मां डॉ. काजल गुप्ता एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें