सीएम ने उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं, वे निराश न हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर, दोनों प्रदान करता है।