उत्तराखंड शासन ने दो आईएएस समेत कई अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। आईएएस अफसर और ऊधमसिंह नगर की सीडीओ ईवा आशीष श्रीवास्तव को किच्छा चीनी मिल का अधिशासी निदेशक नियुक्त किया गया है।
अल्मोड़ा के सीडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद पर भेजा गया है।
इनके भी हुए तबादले
इसके अलावा अल्मोड़ा में तैनात डिप्टी कलक्टर सुश्री इला गिरी को प्रमोट कर इसी जिले में अपर जिला मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। जबकि अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त किया है।