फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी कहूंगा साईं भगवान नहीं: शंकराचार्य 

Thu, 30 Jun 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती पर साईं ट्रस्ट की ओर से मुकदमा किया गया है। - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हें जेल भी हो जाती है तो भ्‍ाी यही कहेंगे की साईं भगवान नहीं हैं। 28 जून को साईं को भगवान न मानने के बयान के मामले में शंकराचार्य के खिलाफ शिरडी ट्रस्ट की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वामी स्वरूपानंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह केस दर्ज होने के बाद न तो तारीख में जाएंगे और न ही इससे जुड़े किसी मामले में कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हैदराबाद निवासी रमनानंद ने शास्त्रार्थ की चुनौती दी थी। हमने अपना प्रतिनिधि भेजा तो उसे हनुमाननगर में कमरे में बंद कर दिया गया। चारों ओर पुलिस को बैठा दिया गया है। उसे आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

शिरडी में सभी साईं भक्त नहीं, सनातन धर्म वाले भी

शंकराचार्य के विवादित बोल - फोटो : gettyimages
शंकराचार्य ने कहा कि शिरड़ी में सभी साईं के भक्त नहीं रहते हैं। सनातन धर्म के लोग भी शिरड़ी में विराजमान है।  

हमारे ऊपर ही मुकदमा क्यों?
शंकराचार्य ने साईं ट्रस्ट द्वारा किए गए मुकदमे में सवाल उठाते हुए कहा हि पूरे प्रकरण में मुझ पर ही निशाना साधा जा रहा है, जबकि 24 अगस्त को उज्जैन में हुई धर्म संसद में साईं को भगवान न मानने का प्रस्ताव जब पारित किया गया तो चारों पीठ के शंकराचार्यों के प्रतिनिधि, 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर, काशी विद्या परिषद से जुडे़ लोगों समेत कई साधु संत मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम अकेले नहीं है हमारे साथ पूरा हिंदू समाज है। 

Published By: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें