फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं पहले ही कह रहा था, कांग्रेस के हाथों से महिला खेल रही है : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, गंभीर विषय है, मृतक आत्मा को किया जा रहा अपमानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह पहले ही कह रहे थे, वह महिला कांग्रेस के हाथों खेल रही है। अमर उजाला से बातचीत में भट्ट ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। मृतक आत्मा को बार-बार अपमानित किया जा रहा है।
पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिससे साफ हो रहा है कि पार्टी नेताओं पर आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस के हाथों खेल रही है। कांग्रेस ही इस पूरे प्रकरण को हवा दे रही है। ऑडियो आने के बाद यह बात सिद्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से कार्रवाई के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सरकार संज्ञान ले रही है। यह गंभीर विषय है। बेटी अंकिता की आत्मा को अपमानित किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। दोषी षडयंत्रकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें