- हत्याकांड की सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच हो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को अपने आवास पर मौन व्रत रखा। एक घंटे के मौन व्रत के बाद हरीश रावत ने कहा, अंकिता हत्याकांड में जिन अपराधियों पर लोगों को शंका है, वह अपराधी भी पकड़े जाएं, चाहे वह कितने बड़े पदों पर क्यों न हो।
हरदा ने कहा, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी ने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उसे पूर्ण न्याय दिलाने व वास्तविक अपराधियों को सख्त सजा की मांग के लिए मौन व्रत रखा। उन्होंने कहा कि अंकिता के स्वाभिमान पर बुरी नजर रखने वाले कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, उनको अपराध की सजा मिलनी चाहिए। हत्याकांड की न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच होनी चाहिए।