फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरीश रावत के लिए पार्टी से दगा नहीं करूंगा'

Sat, 01 Feb 2014 11:38 PM IST
जसबीर सिंह/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाजी की कसम मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। जिस पार्टी ने मुझे एमएलए की कुर्सी तक पहुंचाया, उससे दगा करना या इस बारे में सोचना भी मेरे लिए घोर पाप है।
विज्ञापन


पढ़ें, आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

यह कहना है लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का। हरीश रावत के लिए सीट छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब अफवाहें हैं।

भाजपा विधायक के सीट छोड़ने की थी चर्चा
हरिद्वार सांसद हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही यह चर्चा हवा में तैरने लगी थी कि हरिद्वार जिले का एक भाजपा विधायक उनके लिए सीट खाली करने जा रहा है।

पढ़ें, नए सीएम के आने से बढ़ेगी दून की मुश्किल

चर्चा तो यहां तक थी कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता की कांग्रेस से अंदरूनी सेटिंग हो गई है। इन चर्चाओं में कितना दम है, इसकी हकीकत जानने के लिए ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को लक्सर विधायक से बात की।
विज्ञापन


बताया पार्टी का सच्चा सिपाही
उनसे सवाल पूछा गया कि प्रदेश में बदले गए मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने में भाजपा विधायक का नाम सामने आ रहा है। विधायक ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी कभी कांग्रेसी सोच नहीं रही है बल्कि राष्ट्रहित की सोच है।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

जिस पार्टी ने नाम दिया, शोहरत दी और मुझे एमएलए बनाया, उसके साथ बेवफाई करना मेरे लिए अपना जमीर बेचने जैसा घोर पाप है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, यह सब अफवाहें हैं और इनमें कोई दम नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें