फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे ने ली पति-पत्नी की जान, बच्चा गंभीर घायल

Thu, 10 Sep 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना मोतीचूर-रायवाला के बीच हुई, जब बाइक को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को भिक्कमपुर निवासी बिट्टू-28 वर्ष, पत्नी रीना-26 वर्ष और डेढ़ वर्षीय बालक बाइक से किसी परिजन को देखने जौलीग्रांट अस्पताल गए थे।

मौके पर ही हो गई मौत
दोपहर बाद वहां से लौटते समय मोतीचूर-रायवाला के बीच अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

जन्म से पहले गर्भ में ही शिशु की मौत
सड़क दुर्घटना में पति और पत्नी के साथ ही गर्भ में पल रहे चार माह के शिशु की भी जान चली गई। हादसे की जानकारी होने पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसर गया। हर कोई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें