उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता व्यक्त कर दी। मंगलवार को विवाहिता के पति, सास, ससुर और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। इस बीच पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर उससे रिश्ता भी तोड़ लिया।
महिला ने किसी तरह मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे घायलावस्था में लक्सर कोतवाली ले गए। तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।