फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भतीजे ने चाचा के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, खौफनाक तरीके से ली जान

Thu, 27 Aug 2020 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर

सार

  • झाड़-फूंक के बहाने बग्घा चौवन के जंगल में ले जाकर बेरहमी से रेता डिंपल का गला 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में भतीजे ने चाचा के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बाइक, चाकू और मोबाइल बरामद कर लिया है। इधर, मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सीओ एमसी बिंजौला के दफ्तर में हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि गदरपुर के वार्ड संख्या 3 निवासी पार्वती ने कोतवाली में अपनी 29 वर्षीय बेटी डिंपल पत्नी नीरज कोहली निवासी बानूसी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार डिंपल अपने पति के साथ बाइक पर जाती दिखी। इस पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस ने पति नीरज और उसके बिरिया मझोला निवासी चाचा विनोद राम से पूछताछ की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह 24 अगस्त को डिंपल को बाइक से घुमाने के लिए बग्घा चौवन के जंगल ले गए थे। वहीं, दोनों ने मिलकर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव झाड़ी में फेंक दिया। पति नीरज की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

दोनों ने वारदात में पड़ोसी दीपक कुमार की बाइक प्रयोग की। इधर, मृतका की मां पार्वती देवी ने थाने में उसके पति नीरज कोहली, ससुर देवराज, सास गंगा देवी, ननद डौली और हेमा तथा चचिया ससुर हरीश कोहली के खिलाफ  दहेज हत्या की तहरीर सौंपी। पुलिस ने सभी कि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई लक्ष्मण सिंह, अनिल कुमार, बबीता, नवीन रजवार, अरविंद डंगवाल, नीलम आदि थे। मृतका की 11 माह की एक बेटी भी है।

Trending Videos
विज्ञापन

लॉकडाउन में मुंबई से नौकरी छोड़कर आया था नीरज  

एसपी सिटी ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और मुंबई से नौकरी छोड़कर लौटा था। 23 अगस्त को उसने चाचा विनोद के पास आकर साजिश रची। पहले तो उसका चाचा तैयार नहीं हुआ लेकिन बाद में तैयार हो गया। वह पत्नी डिंपल को पहले उईन गांव ले गया। जहां से चाचा विनोद को बुलाया। विनोद की ससुराल बग्घा में है, जहां झाड़ फूंक के बहाने ले गए। भारमल के जंगल मे सड़क से तीन किमी अंदर एक जगह दलदल में बाइक फंस गई तो पैदल अंदर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाचा को 25 हजार रुपये देने का भी लालच दिया। 

पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी डिंपल
मृतका डिंपल पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। उसकी मां पार्वती ने बताया कि डिंपल ने एमए और बीएड किया था। 24 नवंबर 2017 को उसका विवाह हुआ था। दिसंबर 2019 में ही वह मायके से आई थी। हत्यारोपी पति भी अपने परिवार का इकलौता बेटा है, उसकी चार बहनें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें