फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को सबक सिखाने के लिए पति ने किया ऐसा खौफनाक काम, पढ़कर सिहर जाएंगे

Thu, 28 Dec 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
पति ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के‌ लिए ऐसा खौफनाक का किया, जिसे सुनकर आप भी सिहर जाएंगे।
विज्ञापन


पति ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने का आरोपी गुड्डू उर्फ हासम निवासी कबीरखां पीलीभीत ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि शकीर की पत्नी परवीन के साथ उसने तीन साल पहले निकाह किया था। गुड्डू और परवीन दो साल रामपुर में एक साथ रहे।

करीब चार माह पहले परवीन उसका साथ छोड़कर फिर से शकीर के साथ चली आई। शकीर कबाड़ एकत्र करता है और पिथौरागढ़ के लुंठ्यूड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। परवीन का दोबारा शकीर के साथ चले जाना गुड्डू को कतई पसंद नहीं था और वह उसे सबक सिखाने की ठान चुका था।
विज्ञापन


लुंठ्यूड़ा मोहल्ले में 19 दिसंबर की शाम दो महिलाओं पर तेजाब फेंकने का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को आरोपी को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी गुड्डू को यहां लाकर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

परवीन के आंख, कान और शरीर समेत 30 प्रतिशत हिस्से पर गिरा तेजाब

एसिड अटैक
गुड्डू ने अपना जुर्म कबूल किया है और पुलिस को बताया कि परवीन नाम की महिला को सबक सिखाने के लिए ही उसने तेजाब से हमला किया था। यह तेजाब वह रामपुर से लेकर आया था।

उसने कास्टिक सोडा और शौचालय साफ करने वाले तेजाब को मिलाकर परवीन पर फेंक दिया था। परवीन के बचाव में आई पड़ोसी नाजिमा पर भी तेजाब के छींटे पड़ गए थे। वह मामूली रूप से झुलसी थी, जबकि परवीन के आंख, कान और शरीर समेत 30 प्रतिशत हिस्से पर तेजाब गिर गया था।

एसपी अजय जोशी ने बताया कि मूल रूप से पीलीभीत कबीरखां निवासी गुड्डू के खिलाफ परवीन के पति शकीर अहमद ने धारा 226 क, 504, 506 में पिथौरागढ़ कोतवाली में 19 दिसंबर को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए सीओ शेखर सुयाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

गुड्डू के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद गुड्डू एक रात चंडाक स्थित बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में छिपा रहा। अगले दिन तड़के वह जंगल के रास्ते पैदल ऐंचोली और घाट होते हुए लोहाघाट को निकला।
 
विज्ञापन

परवीन की हालत में अब सुधार पर तेजाब के घाव रहेंगे जिंदगी भर

acid
उसके बाद वह दिल्ली भाग गया। 26 दिसंबर को सर्विलांस से उसके दिल्ली में मौजूद होने की पुष्टि हुई। सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर चांदनी चौक से गुड्डू को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने पीलीभीत, बरेली, रामपुर के अलावा पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट में भी खोजबीन की। एक जगह जाने के बाद गुड्डू अपने मोबाइल फोन को बंद कर देता था।

एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम ने काफी मेहनत की। इसके एवज में टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। गुड्डू को पकड़ने वाली टीम में सीओ के साथ उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, विजय नेगी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, अरविंद कुमार, नवीन खोलिया, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह थे।

जिला अस्पताल में भर्ती परवीन की हालत में अब काफी सुधार है। उसकी घटना के दिन से ही सघन चिकित्सा शुरू हो गई थी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा ने बताया कि परवीन के जख्म भरने में कुछ समय लगेगा। तेजाब के घाव उसके शरीर पर जिंदगी भर बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें