फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर दोस्त से गलत संबंध बनाने का बनाया दबाव

Wed, 05 Apr 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और परिजन ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका उत्पीडन किया जाने लगा और दहेज में लग्जरी कार, दस लाख की नगदी लाने के लिए रोजाना उसके साथ मारपीट की जाती रही।
Trending Videos
विज्ञापन

दोस्त के होटल जाने की बात कही

विवाहिता का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने अपने एक दोस्त को घर बुलाया और उसके साथ एक होटल में जाकर हम बिस्तर होने का दबाव डाला। इंकार कर देने पर ससुराल पक्ष ने बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।
 
पीड़िता ने अपने पति अभिषेक चौधरी, सास रेणु, ससुर परमानंद चौधरी, देवर अमरीश, ननद स्वाति और मामा ससुर चंदन निवासीगण मोहन नगर हिडन एयर फोर्स न्यू कालोनी गाजियाबाद यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें